by Ashok Kumar Deep on Sunday, 06 February 2011 at 18:35
जंग करना नहीं छोडना चाहिए
हार से जीतना सीखना चाहिa
बोल देने का अपने न अफ़सोस हो
इसलिए सोचकर बोलना चाहिए
बाजी ए इश्क ऐसी है बाजी जिसे
जीतने के लिए हारना चाहिए
कद के छोटे हैं जो वो न झुक पाएंगे
झुकने के वास्ते कद बड़ा चाहिए
मुझको कोठे पे जाकर तजरबा हुवा
लाश को न कभी रौंदना चाहिए
एक लड़की ने हंसकर ये मुझसे कहा
चाँद को दूर से देखना चाहिये
मांगता भीख है पर वो कहता है ये
भीख सबसे नहीं मांगना चाहिए
देख करके इधर मुस्कुरा दीजिए
हम हैं बीमार हमको दवा चाहिए